फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: नाश्ते पर महंगाई की मार, तीन से छह रुपये तक बढ़े ब्रेड के दाम

Tue, 28 Apr 2026 02:24 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
दुकान में रखी ब्रेड। संवाद
विज्ञापन
सुबह के नाश्ते पर महंगाई की मार पड़ी है। सभी प्रमुख कंपनियों ने ब्रेड के दामों में दो से पांच रुपये तक की वृद्धि दर्ज की गई है। कच्चे माल और पैकिंग मैटेरियल के दामों में हुई वृद्धि को इसके पीछे वजह बताया जा रहा है।
विज्ञापन



अलीगढ़ के कारोबारी भुवनेश गोयल ने बताया कि 700 और 600 ग्राम की मैदा, आटा और ब्राउन ब्रेड के दामों में छह रुपये की वृद्धि हुई है। 450 ग्राम की ब्रेड के दाम में पांच रुपये और 350 ग्राम की हॉफ ब्रेड में तीन रुपये की वृद्धि हुई है। सॉफ्ट ब्रेड 250 ग्राम के दाम में तीन रुपये की वृद्धि हुई है। ब्रेड ही नहीं आटा कुलचा के दामों में भी पांच रुपये की वृद्धि हुई है।





व्यापारियों ने बताया कि मैदा, सूजी और फैट (तेल), पैकिंग मैटेरियल सहित अन्य लागत बढ़ने से कंपनियों ने ब्रेड के दामों में बढ़ोतरी की है। कुछ कंपनियों ने सीधे कीमत बढ़ा दी है, जबकि कुछ ने पैकेट का वजन कम कर दिया है। हाथरस जिले में प्रतिदिन करीब 28 हजार ब्रेड के पैकेट की खपत होती है, जिसकी आपूर्ति मुख्य रूप से आगरा और अलीगढ़ से की जाती है।
विज्ञापन



फुटकर दुकानदार सुमित कुमार का कहना है कि कंपनियों से महंगे दाम पर माल मिलने के कारण उन्हें भी ग्राहकों को बढ़ी हुई कीमत पर ही ब्रेड बेचनी पड़ रही है। हाथरस के ब्रेड के डीलर गंगाराम का कहना है कि सभी कंपनियों ने दाम बढ़ाए हैं।


पॉलीथिन, रिफाइंड व कई अन्य वस्तुओं के दाम बढ़ने के कारण ऐसा हुआ है। कुछ ब्रेड का वजन कम किया गया है। 700 ग्राम की ब्रेड जो 60 रुपये में आती है, उसका वजन 600 ग्राम कर दिया गया है। व्यापारी मनोज ने बताया कि लागत और खर्च बढ़ने के कारण कंपनियों ने ब्रेड के दामों में इजाफा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें