फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: महंगाई ने हल्का किया चांदी के सिक्कों व मूर्तियों का वजन

Thu, 05 Nov 2026 01:04 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
बाजार में धनतेरस के लिए आए नई डिजायन के सिक्के। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
हाथरस। धनतेरस से पहले शहर का सराफा बाजार पूरी तरह सज चुका है। महंगाई के असर को देखते हुए सराफा कारोबारियों ने इस बार भारी वजनी आभूषणों व मूर्तियों के बजाय हल्के वजन के चांदी के सिक्के और लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाओं का नया स्टॉक बाजार में उतारा है।
विज्ञापन

शगुन के तौर पर चांदी और सोने की खरीदारी की परंपरा को बरकरार रखने के लिए ग्राहक भी अब हल्के विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं। शहर के सराफा बाजार, नयागंज, पसरट्टा और बागला मार्ग स्थित ज्वेलरी के प्रतिष्ठानों पर त्योहार की खरीदारी तेज हो गई है।
कारोबारियों का कहना है कि चांदी के भाव में आए तेज उछाल के चलते 50 से 100 ग्राम या उससे अधिक वजनी सिक्कों व मूर्तियों की मांग सीमित रह गई है। ग्राहकों की जेब और बजट को ध्यान में रखते हुए इस बार पांच ग्राम, 10 ग्राम और 20 ग्राम के चांदी के सिक्के और विशेष रूप से तैयार की गई खोखली लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां मंगवाई गई हैं, जिससे लोग कम बजट में भी पूजन के लिए शुद्ध चांदी की खरीदारी कर सकें।
विज्ञापन

वहीं भारी जेवर, करधनी, भारी पायल या सोने के बड़े सेट अब सीधे काउंटर पर रखने के बजाय ग्राहकों की अग्रिम बुकिंग के आधार पर ही तैयार कराए जा रहे हैं। कीमतों के भारी होने के कारण ग्राहकों में शुद्धता के प्रति जागरूकता काफी बढ़ी है। इस कारण हॉलमार्क वाले आभूषणों की मांग में जबर्दस्त इजाफा देखा जा रहा है।
चांदी के सिक्कों पर अनिवार्य हॉलमार्किंग की व्यवस्था न होने के कारण ग्राहकों के मन में शुद्धता के प्रति संशय न रहे, इसके लिए शहर के कई नामी सराफा कारोबारियों ने अपनीदुकान के नाम व ट्रेडमार्क वाली मुहर लगाकर 99.9% शुद्धता वाले सिक्के तैयार करवाए हैं, ताकि ग्राहकों को विश्वास और गारंटी दोनों मिल सके।

-

बाजार में इसलिए बदला खरीदारी का ट्रेंड

-बजट फ्रेंडली वजन : सोने-चांदी के बढ़ते भावों के बीच पूजन का शगुन पूरा करने के लिए पांच से 10 ग्राम तक के चांदी के सिक्के और हल्के वजन के लक्ष्मी-गणेश पहली पसंद बने हैं।
-दुकान की मुहर बनी शुद्धता का पैमाना : सिक्कों पर हॉलमार्किंग न होने से दुकानदारों ने विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए अपनी फर्म के नाम की पंचिंग और शुद्धता प्रमाणपत्र देना शुरू किया है।
-हॉलमार्किंग पर बढ़ा भरोसा : किसी भी प्रकार की मिलावट के डर से आम खरीदार केवल बीआईएस हॉलमार्क वाले जेवर ही खरीद रहे हैं, जिससे पुराने गैर-हॉलमार्क गहनों की मांग घटी है।
-
कम बजट में भी शगुन पूरा कर सकेंगे ग्राहक

सोने-चांदी की बढ़ी कीमतों का असर सीधे ग्राहकों की क्रय शक्ति पर पड़ा है, इसलिए हमने इस बार पांच और 10 ग्राम के चांदी के सिक्के और 20 से 50 ग्राम वजन में बेहद सुंदर और नक्काशीदार लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं मंगवाई हैं। इससे ग्राहक अपने बजट में शगुन पूरा कर पा रहे हैं। -पार्थ जैन, ज्वेलर्स, हाथरस।



सिक्कों पर सरकार की ओर से अनिवार्य हॉलमार्किंग नहीं है, इसलिए खरीदारों के मन में शुद्धता पर असमंजस रहता था। इस शंका को दूर करने के लिए हमने अपनी दुकान के नाम व मुहर से विशेष 99.9 शुद्धता वाले सिक्के तैयार कराए हैं। लोग गहनों में शत-प्रतिशत हॉलमार्क वाले जेवर ही मांग रहे हैं।
विज्ञापन

-गर्भित अग्रवाल, ज्वेलर्स, हाथरस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें