फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: बेटी को ससुराल छोड़ने गए मां-बाप, ससुरालियों ने तीनों को पीट डाला, यह रही वजह

Tue, 26 Sep 2023 06:13 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव कैलोरा चौराहा निवासी एक युवती की अप्रैल 2023 में  गांव भदामई निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी में युवती के परिजनों ने काफी दान-दहेज दिया था, लेकिन इससे ससुरालीजन खुश नहीं थे। 
विज्ञापन
काेतवाली हाथरस जंक्शन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव भदामई में मां-बाप बेटी को मायके छोड़ने गए। ससुरालियों ने बहू व उसके मां-बाप के साथ मारपीट कर दी। विवाहिता ने दहेज में बुलेट मांगने व जीजा-जेठ पर गलत नीयत रखने का आरोप लगाया है। घटना के संबंध मे कोतवाली हाथरस जंक्शन में तहरीर दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव कैलोरा चौराहा निवासी एक युवती की अप्रैल 2023 में  गांव भदामई निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी में युवती के परिजनों ने काफी दान-दहेज दिया था, लेकिन इससे ससुरालीजन खुश नहीं थे। आरोप है कि ससुरालीजन आए दिन युवती से दहेज में बुलेट की मांग करने लगे। मांग पूरी ने होने पर विवाहिता के साथ मारपीट और उसका उत्पीड़न करने लगे। 

यहीं नहीं विवाहिता ने अपने जीजा व जेठ पर गलत नीयत रखने का भी आरोप लगाया है। जिसके चलते कुछ दिन पहले ही युवती अपने मायके आ गई थी। मंगलवार को विवाहिता के परिजन उसे ससुराल छोड़ने के लिए गए। आरोप है कि ससुरालीजनों ने विवाहिता व उसके माता-पिता के साथ मारपीट कर दी। 
विज्ञापन


घटना के संबंध में कोतवाली हाथरस जंक्शन में तहरीर दी गई है। पुलिस ने घायल का बागला संयुक्त जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें