घर में अकेली महिला से दुष्कर्म की कोशिश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
सादाबाद (हाथरस)। पुलिस अधीक्षक के आदेश पर कोतवाली में छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास करने, गाली गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के संबंध में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। यह रिपोर्ट क्षेत्र के एक गांव की महिला ने दर्ज कराई है।
आरोप है कि 17 जुलाई की शाम पांच बजे जब वह घर में अकेली थी तो गांव का ही एक युवक आया और अश्लील बातें करने लगा और बोला कि आज जैसा मौका फिर नहीं मिलेगा। इस युवक ने जबरन उससे अश्लील हरकतें कर दुष्कर्म का प्रयास किया। उसने शोर मचाया तो युवक ने उसके पेट में लात मार दी।
इस दौरान उसका पति आ गया, जिन्होंने उसे बचाने की कोशिश की तो युवक ने ईंट मार दी, जिससे उसका पति घायल हो गया। इस युवक ने जाते हुए दुष्कर्म करने और पति को जान से मारने की धमकी दी। युवक के परिजनों ने भी उसके पति को मारापीटा और गांव से भगाने की धमकी दी।
तीन लोगों पर शांतिभंग की कार्रवाई
सादाबाद। कोतवाली पुलिस ने तीन लोगों पर शांति भंग की कार्रवाई की है। कोतवाली पुलिस ने संजय पुत्र सियाराम, जीतू पुत्र सियाराम निवासी सलेमपुर औैर अनिल पुत्र वेदराम निवासी कूपा गली पर यह कार्रवाई की है।