फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस: जगमगाए चौराहे व इमारतें, सरकारी-सार्वजनिक इमारतों पर हुई सजावट, घर-दुकानों पर फहराया तिरंगा

Wed, 14 Aug 2024 11:04 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

हाथरस के लगभग सभी सरकारी भवन और कार्यालय भी तिरंगा लाइट से जगमगाते नजर आए। लोक निर्माण विभाग का अतिथिगृह, स्टेट जीएसटी कार्यालय, मंडी समिति, पुलिस लाइन, कलेक्ट्रेट, विकास भवन भी तिरंगा रोशनी में सराबोर नजर आए।
विज्ञापन
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर तिरंगा रोशनी से जगमगाता घंटाघर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर 14 अगस्त को हाथरस के सरकारी और सार्वजनिक भवन और प्रमुख चौराहों को तिरंगा लाइट से सजाया गया। शाम ढलते ही यह स्थल तिरंगा रोशनी से जगमगा उठे। घर और दुकानों पर तिरंगा फहराए गए। जिले भर में तिरंगों की खूब खरीदारी हुई।

विज्ञापन


स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूर्व बुधवार को सुबह से ही शहर में तैयारियों का दौर चला। तिरंगों के साथ ही स्वतंत्रता दिवस से संबंधित कई प्रकार की वस्तुओं की खरीद में स्कूली बच्चे, अभिभावक और शिक्षक जुटे रहे। प्रतिष्ठानों व घरों की छतों पर तिरंगे लगाए गए। तिरंगा लाइट से सजे तालाब चौराहा ओवरब्रिज, गांधी पार्क तिराहा का स्वच्छता चौक, डीआरबी इंटर कॉलेज तिराहे का शहीद भगत सिंह पार्क, घंटाघर चौक शाम ढलते ही तिरंगा रोशनी से जगमगा उठे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के लगभग सभी सरकारी भवन और कार्यालय भी तिरंगा लाइट से जगमगाते नजर आए। कई सामाजिक संगठनों ने भी अपने कार्यालयों को पूरे उत्साह सजाया है। लोक निर्माण विभाग का अतिथिगृह, स्टेट जीएसटी कार्यालय, मंडी समिति, पुलिस लाइन, कलेक्ट्रेट, विकास भवन भी तिरंगा रोशनी में सराबोर नजर आए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें