फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: अवैध शस्त्र बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद

Tue, 26 Mar 2024 06:29 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सादाबाद के ग्राम ताजपुर में सड़क के किनारे बने ट्यूबेल की कोठरी मे चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भण्डाफोड़ कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है । मौके से एक तमंचा 12 बोर, तीन तमंचा 315 बोर, एक प्लास्टिक के कट्टे में शस्त्र बनाने के उपकरण, अधबने शस्त्र व अधजला कोयला बरामद हुआ है। 
विज्ञापन
बरामद अवैध तमंचे और हथियार बनाने के उपकरण - फोटो : पुलिस
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

होलिका दहन के बाद 25 मार्च सुबह सादाबाद एवं एसओजी पुलिस ने संयुक्तरूप से कार्यवाही करते हुए एक शस्त्र बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही मौके से तमंचे, कारतूस और अवैध शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। 

विज्ञापन


हाथरस के अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर 25 मार्च सुबह चार बजे थाना सादाबाद क्षेत्र के ग्राम ताजपुर अन्तर्गत सड़क के किनारे बने ट्यूबेल की कोठरी मे चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भण्डाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है । पुलिस ने मौके से एक तमंचा 12 बोर, तीन तमंचा 315 बोर, एक प्लास्टिक के कट्टे में शस्त्र बनाने के उपकरण, अधबने शस्त्र व अधजला कोयला बरामद हुआ है। 
विज्ञापन

विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी महेशचन्द्र सिंह पुत्र शिवनरायन निवासी नगला लोका थाना महावन जनपद मथुरा ने पूछताछ पर जुर्म का इकबाल करते हुये बताया कि वह अपने सहआरोपी इसी गांव निवासी शिवम उर्फ शुभम पुत्र इन्द्रपाल सिंह के साथ मिलकर अवैध तमंचे बनाकर क्षेत्र में अवैध शस्त्रों के विक्रय करते है । वह पूर्व में भी थाना सादाबाद से जेल जा चुका है। आरोपियों को शस्त्रो की बिक्री से जो रूपया प्राप्त होता है, उससे अपना जीवन यापन करते है । 

महेशचन्द्र एक शातिर किस्म का अपराधी है, जो पूर्व मे जेल जा चुका है। जिसके विरुद्ध जनपद हाथरस व जनपद मथुरा मे हत्या का प्रयास,लूट,आयुद्ध अधिनियम जैसी संगीन धाराओं मे कई अभियोग पंजीकृत है। गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना सादाबाद पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई की। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में मुकेश कुमार, प्रभारी निरीक्षक थाना सादाबाद मय टीम ,गिरीश गौतम प्रभारी एसओजी मौजूद रहे।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें