अलीगढ़ में क्षेत्रीय निदेशक रहे डॉ भानु प्रताप ने बताया कि इग्नू में दो प्रकार के प्रोग्रामों में एडमिशन हैं, एक ओडीएल और दूसरे ऑनलाइन प्रोग्राम। ओडीएल यानी ओपन डिस्टेंस लर्निंग प्रोग्राम में स्टडी सेंटर से पढ़ाई की जाती है। 40 प्रोग्राम ओडीएल में आते हैं। ऑनलाइन प्रोग्राम में पूरी पढ़ाई ऑनलाइन की जाती है। इसमें 240 प्रोग्राम आते हैं।
ऐसे लें एडमिशन
इग्नू की वेबसाइट
http://www.ignou.ac.in/ पर जाकर क्लिक करें, उसके बाद दो लिंक मिलेंगे ओडीएल प्रोग्राम और ऑनलाइन प्रोग्राम के लिए। सबसे पहले यूजर नेम और पासवर्ड बनाकर रजिस्ट्रेशन किया जाता है। आगे सभी डिटेल देते हुए ऑनलाइन फीस जमा होती है।