फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 4 मार्च से 24 घंटे तक बंद रहेगा इगलास रेलवे रोड फाटक, लगाना होगा 10 किलोमीटर का फेरा

Sun, 03 Mar 2024 12:38 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

फाटक पर रेलवे लाइन बदले का कार्य चल रहा है। बड़ी संख्या में वाहनों को 10 किलोमीटर तक का फेरा लगाने को मजबूर होना होगा। छोटे वाहनों को नवल नगर आदि मोहल्लों से होकर गुजरना होगा।
विज्ञापन
रेलवे फाटक - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा कासगंज रेल खंड के क्रासिंग संख्या 310ए पर 4 मार्च सुबह से 5 मार्च सुबह तक इगलास रोड रेल फाटक बंद रहेगा। फाटक पर रेलवे लाइन बदले का कार्य चल रहा है। बड़ी संख्या में वाहनों को 10 किलोमीटर तक का फेरा लगाने को मजबूर होना होगा।

विज्ञापन


फाटक पर पुरानी पटरी उखाड़ कर नई पटरी डाले जाने का काम किया जाएगा। इसके लिए लोगों को अलीगढ़ रोड से बाईपास होते हुए इगलास रोड की ओर आना पड़ेगा। वहीं, इगलास जाने के लिए नगला भुग या नगला उम्मेद होकर बाईपास के माध्यम से इगलास के लिए जाना पड़ेगा। ऐसे में उन्हें हर हाल में लगभग 10 किलोमीटर का फेरा लगाना होगा। छोटे वाहनों को नवल नगर आदि मोहल्लों से होकर गुजरना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें