फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं की छात्रा को धमकी: कहीं और शादी की तो उठा लाऊंगा, घर वालों को मार दूंगा, तुम्हारे घर पर आकर मर जाऊंगा

Fri, 13 Jun 2025 01:52 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

युवक ने कक्षा 12 की छात्रा को धमकी दी है। उसने कहा है कि मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं, यदि तुम मुझसे शादी नहीं करोगी तो मैं तुम्हारे घर वालों को मार दूंगा और तुम्हारे घर पर आकर मर जाऊंगा और तुम्हारे घर वालों को फंसा दूंगा। यदि तुमने किसी दूसरे से शादी की तो वहां से जबरदस्ती उठा लाऊंगा।
विज्ञापन
जान से मारने की धमकी। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

12वीं की एक छात्रा को एक युवक ने फोन पर धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि युवक ने धमकी दी है कि यदि उसने उससे शादी नहीं की तो वह उसके घर वालों को मार देगा और यदि कहीं और शादी कर ली तो वहां से जबरदस्ती उठा लाएगा। इस मामले में पीड़ित छात्रा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन


छात्रा ने 12 जून को कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि 29 अप्रैल को दोपहर 12 बजे उसके फोन पर तीन-चार अलग-अलग नंबरों से कॉल आई। कॉल करने वाले ने अपना नाम संदीप निवासी गांव बमनई थाना मुरसान बताया।

उसने कहा कि मैं तुमसे शादी करना चाहता हूं, यदि तुम मुझसे शादी नहीं करोगी तो मैं तुम्हारे घर वालों को मार दूंगा और तुम्हारे घर पर आकर मर जाऊंगा और तुम्हारे घर वालों को फंसा दूंगा। यदि तुमने किसी दूसरे से शादी की तो वहां से जबरदस्ती उठा लाऊंगा। वह इन कॉल के बाद भयभीत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें