यदि किसी कारणवश कोई अधिकारी किसी जनप्रतिनिधि का फोन रिसीव नहीं कर पाता है तो उस अधिकारी के स्थान पर कोई पूर्ण प्रशिक्षित कर्मी फोन रिसीव कर तुरंत फोन कॉल की जानकारी सम्बंधित अधिकारी को देगा। नंबर सहित इस कॉल को रजिस्टर में दर्ज करेगा।
शासन की ओर से दिए गए सीयूजी नंबरों पर आने वाली कॉल को नहीं उठना अफसरों को भारी पड़ सकता है। जनप्रतिनिधियों द्वारा शासन में कॉल न उठाने की शिकायतें की गई है। जनप्रतिनिधियों ने शासन में शिकायत के माध्यम से कहा है कि अधिकारियों द्वारा उनके फोन नहीं उठाये जाते हैं और न ही उन्हें कॉल बैक की जाती है।
विज्ञापन
इसको लेकर शासन द्वारा संज्ञान लेने पर जिलाधिकारी अर्चना वर्मा ने जनपद के अधिकारियों को जनप्रतिनिधियों का फोन आवश्यक रूप से रिसीव करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने कहा है कि यदि किसी कारण वश कोई अधिकारी किसी जनप्रतिनिधि का फोन रिसीव नहीं कर पाता है तो उस अधिकारी के स्थान पर कोई पूर्ण प्रशिक्षित कर्मी फोन रिसीव कर तुरंत फोन कॉल की जानकारी सम्बंधित अधिकारी को देगा। नंबर सहित इस कॉल को रजिस्टर में दर्ज करेगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई अधिकारी इन निर्देशों का अनुपालन नहीं करेगा तो उसके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।