फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा पर नहीं की कार्रवाई तो होगा चक्का जाम

Mon, 27 Feb 2017 11:33 PM IST
अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन
अधिवक्ता से अभद्रता के विरोध में एसपी से मिलने जाते तहसील के अधिवक्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेवेन्यू बार एसोसिएशन ने सोमवार को एसपी दिलीप कुमार से मुलाकात कर अधिवक्ता राजपाल सिंह पूनिया के साथ हुई अभद्रता के मामले में ज्ञापन साैंपा। एसोसिएशन ने आरोपी दरोगा के विरुद्ध कार्रवाई के लिए पुलिस प्रशासन को दो दिन का अल्टीमेटम दिया है।
विज्ञापन


अगर दो दिन में आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई नहीं हुई तो अधिवक्ता चक्का जाम करेंगे। अधिवक्ताओं का कहना है कि राजपाल सिंह पूनिया एक मामले में थाना हाथरस गेट गए थे। थाने में आरोपी दरोगा एक महिला को गालियां बक रहा था।

इसका विरोध अधिवक्ता ने किया तो दरोगा ने उनके साथ भी अभद्रता शुरू कर दी। बमुश्किल अधिवक्ता अपनी जान बचाने के लिए थाने से भागे। इसके विरोध में एसोसिएशन ने 25 फरवरी को न्यायिक कार्य से विरत रहने का ऐलान किया था और 27 फरवरी को एसपी को ज्ञापन सौंपने की बात कही थी। 
विज्ञापन


अधिवक्ताओं का कहना है कि अगर आरोपी दरोगा के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो चक्का जाम किया जाएगा। इसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी। इस मामले में एसपी ने एसोसिएशन के पदाधिकारियों को उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। ज्ञापन सौंपने वालों में अध्यक्ष गिरीश चंद्र गौड़, लाखन सिंह, यादवेंद्र सिंह, रूपकिशोर, अमित उपाध्याय, राहुल वशिष्ठ आदि अधिवक्ता थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें