फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बेड पड़े कम तो टेबल पर लिटाकर दिया जा रहा इलाज

Wed, 01 May 2024 02:42 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
अप्रैल में पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। बीमारियां लगातार जनजीवन को गिरफ्त में ले रही हैं। लोग सर्दी, जुकाम, वायरल बुखार, उल्टी-दस्त, पेट दर्द और डायरिया की चपेट में आ रहे हैं। बागला जिला अस्पताल में 70 बेड का वार्ड मरीजों से हाउसफुल हो गया है। जगह की कमी से यहां मरीजों टेबल पर लिटाकर उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन




तपती गर्मी में बच्चों से लेकर युवा और बुजुर्ग इन दिनों किसी न किसी बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। बच्चे उल्टी-दस्त और पेट दर्द से पीड़ित हैं तो युवा और बुजुर्ग सर्दी, जुकाम और वायरल बुखार से पीड़ित हैं। शहर के बागला जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन अलग-अलग बीमारियों से पीड़ित 2000 हजार मरीज पहुंच रहे हैं। ऐसा ही कुछ हाल इमरजेंसी का है। इमरजेंसी में उल्टी-दस्त और पेट दर्द से पीड़ित 100 से 150 मरीज 24 घंटे में पहुंच रहे हैं।



अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को चिकित्सकों का द्वारा इलाज कर दवा उपलब्ध कराई जा रही है। जिन मरीजों को जांच की आवश्यकता है, उनकी जांच कराकर उन्हें भर्ती किया जा रहा है। जिला अस्पताल में 70 बेड का वार्ड है। जो मरीजों की बढ़ती संख्या के चलते पूरी तरह से भर गया है। इरमजेंसी में भी बेड खाली नहीं है। इस कारण इमरजेंसी से लेकर वार्डाें की टेबल पर लिटाकर मरीजों को भर्ती किया जा रहा है और उनके ड्रिप लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन







अस्पताल में बेड की पहले से ही भारी कमी है। अस्पताल में 200 बेड की आवश्यकता है, लेकिन हमारे पास 70 बेड ही उपलब्ध हैं। ओपीडी में प्रतिदिन लगभग 2000 हजार और इमरजेंसी में 100 से 150 मरीज आ रहे हैं। जिन मरीजों को भर्ती करने की आवश्यकता है, उन्हें भर्ती कर इलाज दिया जा रहा है। हमारा पूरा प्रयास है अस्पताल आने वाले सभी मरीजों को बेहतर इलाज मुहैया कराया जाए।
विज्ञापन

-डॉ. सूर्यप्रकाश, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, बागला जिला अस्पताल।





जिला अस्पताल में आए मरीजों की संख्या पर एक नजर।

बुखार से पीड़ित - 400

उल्टी-दस्त और पेट दर्द से पीड़ित - 200

त्वचा संबंधी बीमारी से पीड़ित - 120

प्रतिदिन 250 मरीजों की हो रही जांच।





बीते कुछ दिनों के जिले के तापमान पर एक नजर
25 अप्रैल- अधिकतम तापमान 38 व न्यूनतम 22 डिग्री सेल्सियस।

26 अप्रैल -अधिकतम तापमान 39 व न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस।

27 अप्रैल -अधिकतम तापमान 39 व न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस।

28 अप्रैल -अधिकतम तापमान 39 व न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस।

29 अप्रैल -अधिकतम तापमान 41 व न्यूनतम 23 डिग्री सेल्सियस।

30 अप्रैल -अधिकतम तापमान 38 व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें