फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बुखार से पीड़ित चार साल के मासूम की मौत

Wed, 01 May 2024 02:35 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के नगला अलगर्जी निवासी चार वर्षीय बालक की बुखार की चपेट में आने से मौत हो गई। हालत बिगड़ने पर सोमवार की देर रात परिजन बच्चे को इलाज के लिए बागला जिला अस्पताल की इमरजेंसी में लेकर पहुंचे थे। वहां चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। रोते-बिलखते हुए परिजन शव को लेकर चले गए।
विज्ञापन





कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के नगला अलगर्जी निवासी पीयूष (4) पुत्र राजू की कुछ दिनों से तबीयत ठीक नहीं चल रही थी। पीयूष को तेज बुखार आ रहा था। परिजनों ने उउसे नजदीक के ही एक चिकित्सक को दिखाकर दवा दिलाई थी। इसके बावजूद बच्चे की तबीयत में कोई सुधार नहीं हुआ।



सोमवार की रात को एकाएक बच्चे की हालत और बिगड़ गई। यह देख परिजनों के होश फाख्ता हो गए। आनन-फानन परिजन उसे इलाज के लिए बागला जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सक ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने अस्पताल में ही करुण क्रंदन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें