फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन आगरा का रहा दबदबा

Sun, 03 Apr 2016 11:56 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मैच में खेलते खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
विज्ञापन
हाथरस। पुलिस लाइन में तीन दिवसीय अंतरजनपदीय खेल प्रतियोगिता के पहले दिन आगरा का दबदबा रहा। बास्केटबॉल के फाइनल मैच में आगरा ने फीरोजाबाद को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं वॉलीबॉल के सेमीफाइनल में भी आगरा की टीम पहुंचने में कामयाब रही। सोमवार को टीम की भिड़ंत फीरोजाबाद से होगी। इससे पहले खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ अलीगढ़ रेंज के डीआईजी गोविंद अग्रवाल ने गुब्बारे और कबूतर उड़ाकर किया। डीआईजी ने सभी टीमों के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका हौंसला बढ़ाया। 
विज्ञापन


बास्केटबॉल का पहला मैच आगरा और कासगंज के बीच खेला गया। इसमें आगरा की टीम कासगंज पर भारी पड़ी। दूसरा मैच एटा और अलीगढ़ के बीच हुआ, इसमें अलीगढ़ की टीम को विजय मिली। तीसरे मैच में हाथरस ने मैनपुरी को हराया। आखिरी मैच में फीरोजाबाद की टीम ने मथुरा को पछाड़ दिया। अंतिम मैच के बाद आगरा की टीम पहले और फीरोजाबाद की टीम दूसरे पायदान पर रही। 
वॉलीबॉल का पहला मैच एटा और मथुरा के बीच हुआ जिसमें मथुरा की टीम विजयी रही। दूसरे मैच में हाथरस ने मैनपुरी को पछाड़ा। तीसरा मैच कांटे का रहा। फीरोजाबाद और आगरा की टीम आमने-सामने थीं लेकिन जीत आगरा को मिली। चौथे और आखिरी मैच में अलीगढ़ ने कासगंज को हरा दिया। सोमवार को सेमीफाइनल में आगरा और फीरोजाबाद फिर आमने-सामने होंगी। इसी दिन फाइनल मैच भी खेला जाएगा। सोमवार को सुबह सात बजे से कबड्डी के मैच भी खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के पहले दिन गर्मी से खिलाड़ी काफी परेशान नजर आए। हालांकि उनका हौंसला बढ़ाने के लिए बाकी खिलाड़ी पूरे जोश में थे। इस दौरान एसपी डॉ. अजय पाल शर्मा, सीओ नरेंद्र देव, आरआई रामफल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें