फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Road Accident: ड्यूटी के दौरान होमगार्ड को वाहन ने रौंदा, मौत, चालक मौके से फरार

Fri, 01 Aug 2025 05:54 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड को रात करीब 10 बजे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। होमगार्ड की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
मृतक होमगार्ड कालीचरन - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र में गांव कैलोरा के निकट पुल पर 31 जुलाई की रात को ड्यूटी के दौरान अज्ञात वाहन ने 60 वर्षीय होमगार्ड कालीचरन को रौंद दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन


गांव सिथरौली निवासी कालीचरन पुत्र झलरपाल 31 जुलाई को ड्यूटी पर तैनात थे। रात करीब 10 बजे अज्ञात वाहन ने उनमें टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। जानकारी होने पर पुलिस भी आ गई। 

लहुलुहान हालत में होमगार्ड को जिला अस्पताल लाया गया। यहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। घटना के संबंध में परिजनों ने तहरीर दे दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें