फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय: पहली बार परिसर में पढ़ाई आज से, विशेष परीक्षा अगस्त-सितंबर में

Fri, 01 Aug 2025 12:46 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

विश्वविद्यालय परिसर में तीन जुलाई से बीए, बीएससी, बी.कॉम, बीएससी कृषि के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है। अब तक 800 विद्यार्थी विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले चुके हैं। पंजीकरण प्रवेश प्रक्रिया 10 अगस्त तक बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी अलीगढ़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय परिसर में 1 अगस्त से पढ़ाई शुरू होगी। कुलपति प्रो. नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि विवि परिसर में पहली बार पढ़ाई शुरू हो रही है। विद्यार्थियों को अनिवार्य रूप से कक्षाएं करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों को ई-मेल के माध्यम से सूचना भी दे दी गई है। विश्वविद्यालय परिसर में तीन जुलाई से बीए, बीएससी, बी.कॉम, बीएससी कृषि के लिए प्रवेश प्रक्रिया जारी है। अब तक 800 विद्यार्थी विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश ले चुके हैं। पंजीकरण प्रवेश प्रक्रिया 10 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। बी.कॉम, बीएससी कृषि पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया पहले ही पूर्ण हो चुकी है।

विशेष परीक्षा अगस्त-सितंबर में
विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में शैक्षिक सत्र 2024-25 एनईपी व नॉन एनईपी के विभिन्न पाठ्यक्रमों के पहले से छठे सेमेस्टर में एक या उससे अधिक विषयों में अनुत्तीर्ण विद्यार्थियों की विशेष परीक्षा अगस्त-सितंबर में होगी। परीक्षा नियंत्रक धीरेंद्र कुमार ने बताया कि सत्र 2024-25 के लिए विशेष बैक परीक्षाओं के फॉर्म भरने के लिए एमआईएस जनरेट करने की अंतिम तिथि 8 अगस्त है। जनरेट किए गए एमआईएस का संपूर्ण परीक्षा शुल्क जमा करने और परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि 10 अगस्त निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें