हाथरस में सात मार्च को होलिका दहन और होली खेली जानी थी, पर दिल्ली वाला मोहल्ला में श्री मथुरा नाथ जी मंदिर और लाड़ली लाल मंदिर के संयुक्त तत्वावधान में छह मार्च देर शाम ही लोगों ने होलिका दहन कर लिया।
हाथरस में सात मार्च को सुबह 5:15 बजे होलिका दहन होना था, लेकिन दिल्ली वाला मोहल्ला में श्री मथुरा नाथ जी मंदिर और लाड़ली लाल मंदिर के संयुक्त तत्वावधान में छह मार्च देर शाम ही लोगों ने प्रदोष काल में होलिका दहन कर लिया।
विज्ञापन
आचार्य उपेंद्र नाथ चतुर्वेदी ने कहा कि प्रदोष काल ही एकमात्र शास्त्रोक्त व शुद्ध समय में होलिका दहन किया है। पूजन में गोपेश्वर चतुर्वेदी, श्रीकांत, कामेश्वर नाथ, सोमेश चतुर्वेदी, कमलकांत आदि मौजूद रहे।