पिंकी देवी अपने खेत में भिंडी तोड़ रही थी। इस बीच खेत के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन लाइन का तार पिंकी के ऊपर टूटकर गिर गया। जिससे महिला गंभीर रूप झुलस गई।
19 जुलाई की सुबह रूहल निवासी 42 वर्षीय पिंकी देवी पत्नी श्यामवीर सिंह अपने खेत में भिंडी तोड़ रही थी। इस बीच खेत के ऊपर से गुजर रहे हाईटेंशन लाइन का तार पिंकी के ऊपर टूटकर गिर गया। जिससे पिंकी गंभीर रूप झुलस गई। परिजनों ने विद्युत विभाग के कर्मचारियों को फोन कर आपूर्ति बाधित कराई। महिला को इलाज के लिए सीएचसी पर ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन
जर्जर लाइन की शिकायत कर चुके हैं ग्रामीण
गांव रूहल में होकर गुजर रही जर्जर हाईटेंशन लाइन में जगह-जगह जोड़ लगे हुए हैं। ग्रामीणों ने समस्या के बारे में से जेई को लिखित रूप से अवगत कराया है, लेकिन आज तक कोई भी समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी किसी अधिकारी ने लाइन की आज तक स्थिति नहीं देखी है।