फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: किसी गवाह की नहीं हो पाई गवाही, बच्ची से दुष्कर्म मामले में आज होगी सुनवाई

Wed, 07 May 2025 01:32 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

थाना सादाबाद में बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के संबंध में एक युवक के विरुद्ध 16 मार्च को मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी अमन खां को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 
विज्ञापन
दुष्कर्म - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस के बिसावर क्षेत्र में हुए सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म के मामले में 6 मई को विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) चित्रा शर्मा के न्यायालय में किसी की गवाह की गवाही नहीं हो पाई। इस मामले में आज 7 मई को अगली सुनवाई है।

विज्ञापन


थाना सादाबाद में सात वर्षीय बच्ची को बहला-फुसलाकर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म करने के संबंध में एक युवक के विरुद्ध 16 मार्च को मुकदमा दर्ज कराया गया था। इस मामले में पुलिस ने आरोपी अमन खां को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। 

दरिंदगी की इस घटना के बाद क्षेत्र के लोगों में काफी आक्रोश था। घटना के विरोध में बिसावर, मई और कुरसंडा के बाजार बंद रहे थे। इस घटना से कानून व्यवस्था की स्थिति भी प्रभावित हुई थी। न्यायालय में इस मामले में पीड़िता और उसके माता-पिता सहित 10 की गवाही हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें