फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: आयकर विभाग ने कार से बरामद किए 50 लाख, अलीगढ़ से आगरा ले जाई जा रहा थी नकदी

Tue, 06 May 2025 10:15 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

नकदी को सीज कर कब्जे में लिया गया। नकदी व पकड़े व्यक्ति को टीम ने अपनी हिरासत में ले लिया। आयकर विभाग की इस कार्रवाई से आसपास के इलाके में खलबली मची रही।
विज्ञापन
इसी कार से बरामद किए 50 लाख - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सादाबाद के अलीगढ़-आगरा हाईवे स्थित बरौस टोल प्लाजा के निकट आयकर विभाग आगरा की टीम ने चेकिंग के दौरान एक इको स्पोर्टस कार से 50 लाख रुपये  की नकदी बरामद की है। खुफिया सूचना के आधार पर आयकर विभाग की अन्वेषण टीम ने छापामार कर यह कार्रवाई की है। 

विज्ञापन


आयकर विभाग की कार्रवाई की जानकारी मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक योगेश कुमार मय पुलिस फोर्स पहुंच गए। इस नकदी के बारे में आयकर विभाग के अधिकारियों ने कार में मौजूद चालक समेत दो लोगों से पूछताछ की। पूछताछ में पता चला कि आगरा के टेढ़ी बगिया निवासी नवीन कुमार नकदी को अलीगढ़ से आगरा ले जा रहे थे। टीम की ओर से नकदी की मौके पर ही गिनती की गई। नकदी को सीज कर कब्जे में लिया गया। नकदी व पकड़े व्यक्ति को टीम ने अपनी हिरासत में ले लिया है। 

आयकर विभाग की इस कार्रवाई से आसपास के इलाके में खलबली मची रही। स्थानीय पुलिस की ओर से कार्रवाई पूरी होने तक पूरे इलाके में फोर्स तैनात रही। इस कार्रवाई का नेतृत्व आयकर विभाग की अन्वेषण टीम के उप निदेशक आगरा हार्दिक अग्रवाल ने किया। टीम में आयकर अधिकारी अन्वेषण लोकेश उप्रेती के अलावा आयकर निरीक्षक अन्वेषण रंजन सैनी, संदीप गुप्ता, शिवम कुमार आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें