फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से ऑटो रिक्शा में बैठे युवक की मौत

विज्ञापन
हाथरस : वह ऑटो रिक्शा, जिसमें सवार युवक की करंट से जान चली गई। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला नौरंगाबाद में हाईटेंशन तार टूटकर गिरने से ऑटो में बैठे एक युवक की झुलसकर मौत हो गई। हादसा रविवार की रात लगभग नौ बजे के करीब हुआ। इस हादसे से लोगों में आक्रोश भर गया। आक्रोशित भीड़ बिजली विभाग के खिलाफ कार्रवाई के लिए कोतवाली पहुंच गई।
जानकारी के अनुसार, रविवार की रात नगर के नौरंगाबाद पश्चिमी में सड़क किनारे खड़े एक ऑटो में मुजाहिद उर्फ खन्ना (18) बैठा हुआ था। ऑटो के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। अचानक तार टूटकर ऑटो पर गिर गई। इससे मुजाहिद बुरी तरह झुलस गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने तुरंत बिजली विभाग को कॉल कर लाइन को बंद करवाया। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई। किशोर की मौत से लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ आक्रोश भर गया। उन्होंने कोतवाली पहुंचकर बिजली विभाग के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें