फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : युवक ने बालिका के साथ किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
विज्ञापन

कोतवाली सिकंदराराऊ क्षेत्र में एक युवक ने एक बालिका के साथ दुष्कर्म किया। बालिका के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना कोतवाली सिकंदराराऊ क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीय एक बालिका के पिता ने थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराते हुए कहा है कि उसके पड़ोस में कथा का कार्यक्रम होना था।
विज्ञापन

रात्रि 10 बजे के लगभग जब उसकी बेटी लघुशंका के लिए गई तो उसी समय में आम के बाग की रखवाली करने वाले युवक ने उसकी बेटी को पकड़ लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया। इस मामले में अनिल कुमार निवासी बैरमपुर थाना हरदुआगंज जिला अलीगढ़ के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें