फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : वाहन की टक्कर से युवक की मौत, सड़क किनारे मिला शव

विज्ञापन
हाथरस : गांव गढ़ी परती में युवक की संदिग्ध हालात में मौत के बाद आगरा रोड पर एक अस्पताल के बाहर लगी भ? - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली चंदपा क्षेत्र के गांव ककोड़ी के निकट सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। वह जनपद एटा के थाना जैथरा क्षेत्र से चंदपा क्षेत्र के गांव गढ़ी परती बनारसी अपनी बहन के यहां आया था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
जनपद एटा थाना जैथरा क्षेत्र के गांव करूलिया निवासी अजय (23) पुत्र विजयपाल चंदपा क्षेत्र के गांव गढ़ी परती बनारसी में अपनी बहन के यहां आया हुआ था। सोमवार की सुबह अपनी दूसरी बहन के यहां ग्राम दरकई गया हुआ था। वहीं से वापस आते समय गांव ककोड़ी के निकट किसी वाहन की टक्कर से उसकी मौत हो गई। उसका शव सड़क किनारे पड़ा देख लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंदपा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। क्षेत्राधिकारी सादाबाद ने बताया कि ग्राम दरकई में मृतक के रिश्तेदारों से जानकारी करने पर पता चला कि सोमवार की सुबह उसने शराब पी ली थी। नशे की हालत में बाइक से घर के लिए निकला था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें