गांव अड्डा मिढ़ावली निवासी नरेंद्र पुत्र जयपाल सिंह और गांव ऊंचागांव के एक अन्य व्यक्ति द्वारा गांव गढ़ उमराव में होर्डिंग्स लगाए जाने का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान होर्डिंग्स की लंबी एंगल ऊपर से जा रही विद्युत लाइन की चपेट में आ गई, जिसके बाद होर्डिंग्स में दौड़े करंट से दोनों झुलस गए।
हाथरस जिले के सादाबाद क्षेत्र के गांव गढ़ उमराव में मिढ़ावली फीडर की 11 केवी विद्युत लाइन के नीचे होर्डिंग्स लगा रहे दो युवक हादसे का शिकार हो गए। होर्डिंग्स की लंबी एंगल विद्युत लाइन के संपर्क में आ गई, जिसके बाद दोनों को करंट लग गया। दोनों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, गांव अड्डा मिढ़ावली निवासी नरेंद्र पुत्र जयपाल सिंह और गांव ऊंचागांव के एक अन्य व्यक्ति द्वारा गांव गढ़ उमराव में होर्डिंग्स लगाए जाने का कार्य किया जा रहा था। इसी दौरान होर्डिंग्स की लंबी एंगल ऊपर से जा रही विद्युत लाइन की चपेट में आ गई, जिसके बाद होर्डिंग्स में दौड़े करंट से दोनों झुलस गए।
दोनों को ग्रामीणों द्वारा उपचार के लिए निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान गंभीर रूप से झुलसे नरेंद्र ने दम तोड़ दिया, जबकि दूसरे युवक का उपचार चल रहा है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
बिना पूर्व सूचना दिए लगा रहे थे होर्डिंग्स, जेई ने दी तहरीर
गांव गढ़ उमराव में दो लोगों को विद्युत लाइन से करंट लगने के मामले में जेई ललित यादव ने भी कोतवाली में तहरीर दी गई है। तहरीर में उन्होंने बताया कि उनके लाइनमैन धनवान सिंह द्वारा सूचना दी गई कि गांव गढ़ उमराव में दो लोगों को 11 केवी की लाइन के संपर्क में आने से करंट लग गया है।
यह दोनों बिजली महकमे को बिना कोई पूर्व सूचना दिए 11 केवी मिढ़ावली फीडर की लाइन के नीचे होर्डिंग्स लगाने का कार्य कर रहे थे। होर्डिंग्स की लंबी एंगल लाइन की चपेट में आ गई, जिससे दोनों झुलस गए।