न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)।
सादाबाद रोड के गांव मगटई में रिश्तेदारी में आए युवक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विजयपाल (35 वर्ष) पुत्र महेंद्रपाल निवासी बाड़ौन थाना राया मथुरा सोमवार को मुरसान के गांव मगटई में अपनी रिश्तेदारी में आया हुआ था। दोपहर करीब दो बजे वह अपने गांव वापस जाने के लिये सादाबाद-मुरसान रोड पर खड़ा था। तभी किसी वाहन ने उसको टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
युवक की मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। हादसे के बाद युवक के रिश्तेदार व परिजन मौके पर आ गए। मुरसान कोतवाली में अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।