फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : तिमंजिला रथयात्रा के दौरान शहर के कई इलाकों में ठप रही बिजली

विज्ञापन
हाथरस : गोविंद भगावन रथयात्रा के लिए लाइन काटता विद्युत कर्मी। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

शहर के घंटाघर स्थित मंदिर श्रीगोविंद भगवान से मंगलवार को तिमंजला रथयात्रा निकाली गई। रथ की ऊंचाई अधिक होने के कारण बिजली विभाग को इसके भ्रमण वाले रास्ते में आने वाले तारों को हटाना पड़ा। इस कारण देर रात शहर के कई इलाकों के बाशिंदों को बिजली संकट झेलना पड़ा। रथ के गुजरने के बाद लाइनों को दुरुस्त किया गया। तब जाकर बिजली आपूर्ति सुचारु हो सकी।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि यह रथयात्रा शहर के घंटाघर, रुई की मंडी, नजिहाई बाजार, गुड़िहाई बाजार, सासनी गेट और रामलीला मैदान आदि बाजारों से गुजरती है। इस दौरान रथ की ऊंचाई अधिक होने के कारण रास्ते में आने वाली लाइनों को हटाया गया। इस कारण शहर के कई इलाकों में लोगों को देर रात तक बिजली संकट का सामना करना पड़ा। मारे गर्मी के लोगों का हाल-बेहाल रहा। देर रात रथ के गुजरने के बाद कर्मी बिजली सिस्टम को दुरुस्त करने में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें