फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathrs News: चोरी करते हाथरस का युवक बिलारी में पकड़ा, पिटाई कर पुलिस को सौंपा, भेजा जेल

Sun, 14 Jul 2024 04:09 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

महिला ने देखा की एक युवक कमरे में रखी अलमारी खोले खड़ा है। महिला ने शोर मचाया तो आरोपी ने उस पर तमंचे से फायर कर दिया। फायरिंग की आवाज सुन उसके बच्चे व आसपास के लोग जाग गए। सभी ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।
विज्ञापन
हाथरस का युवक चोरी करते दबोचा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद के बिलारी स्थित गांव विजयनगर में 13 जुलाई सुबह 4:30 बजे हाथरस के अमरजीत को ग्रामीणों ने चोरी करते पकड़ लिया। ग्रामीणों में आरोपी की पिटाई कर उसे पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


बिलारी क्षेत्र के विजयपुर गांव निवासी हरकिशोर ने 13 जुलाई को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। बताया कि 12 जुलाई रात वह बेटे संजीव के साथ घेर में सोया था। वहीं उसकी पत्नी लक्ष्मी, दो बेटी शिवानी व रीना और दो बेटे शिवकुमार व अंकित घर पर सोए थे। 13 जुलाई सुबह करीब 4:30 बजे लक्ष्मी की खटखट की आवाज सुन आंख खुल गई। लक्ष्मी ने देखा की एक युवक कमरे में रखी अलमारी खोले खड़ा है। लक्ष्मी ने शोर मचाया तो आरोपी ने उस पर तमंचे से फायर कर दिया। फायरिंग की आवाज सुन हरकिशोर, उसके बच्चे व आसपास के लोग जाग गए। सभी ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया और उसका तमंचा छीन लिया।

तलाशी लेने पर आरोपी की जेब से सोने-चांदी के जेवर व नकदी बरामद हुई। सूचना पर पुलिस भी पहुंची। ग्रामीणों ने चोर की पिटाई कर उसे पुलिस को सौंप दिया। आरोपी की पहचान हाथरस जिले के सिकंदराराऊ थाना क्षेत्र के गांव नोरथा निवासी अमरजीत के रूप में हुई है। हरकिशोर के बेटे संजीव कुमार ने बताया कि पकड़े गए चोर ने बताया है कि उसके दो साथी चोरी का कुछ सामान लेकर भाग गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें