फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: चिकित्सक छुट्टी पर, स्वास्थ्य केंद्र पर लगा ताला, अन्य सीएचओ को किया जाएगा तैनात

Sun, 14 Jul 2024 03:51 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सरकार ने ग्रामीण अंचल हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर इस उद्देश्य से स्थापित किए गए थे कि ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर ही सामान्य बीमारियों का इलाज मिल सके, लेकिन सोखना के इस हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की दुर्दशा इस मकसद को धक्का पहुंचा रही है।
विज्ञापन
सोखना में जर्जर पड़ा हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस शहर से सटे गांव सोखना स्थित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर तैनात कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (सीएचओ) मातृत्व अवकाश पर हैं। इस कारण कई दिनों से हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर ताला लटका है। इस कारण सोखना व आसपास के गांवों से आने वाले मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


सर्दी, जुकाम, बुखार और सिर दर्द सहित अन्य सामान्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों को भी करीब पांच किलोमीटर दूर शहर के बागला संयुक्त जिला अस्पताल व निजी चिकित्सालय में इलाज कराने के लिए मजबूर हैं। बता दें कि सरकार ने ग्रामीण अंचल हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर इस उद्देश्य से स्थापित किए गए थे कि ग्रामीणों को स्थानीय स्तर पर ही सामान्य बीमारियों का इलाज मिल सके, लेकिन सोखना के इस हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की दुर्दशा इस मकसद को धक्का पहुंचा रही है।

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर का भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। अधिकांश समय यहां ताला लटका रहता है। कई बार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से पत्र के माध्यम से शिकायत भी की गई है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।-टेकपाल कुशवाहा, क्षेत्रीय सभासद प्रतिनिधि।
गांव सोखना के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर तैनात सीएचओ मातृत्व अवकाश पर हैं। जल्द ही वहां का कार्यभार किसी अन्य सीएचओ को दिया जाएगा, जिससे मरीजों को निराश न लौटना पड़े। -डॉ. राजीव गुप्ता, एसीएमओ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें