फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : युवक को गोली मारकर किया घायल, हमलावर हुए फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव भेंकुरी के निकट एर्क इंट-भट्ठे के निकट गांव बरसौली निवासी सूरज उर्फ सोनू पुत्र रनवीर सिंह को कुछ लोगों ने गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद हमलावर चारपहिया वाहन में सवार होकर भाग गए। जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल युवक को इलाज के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज भिजवाया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए अभी तक कोई तहरीर नही दी गई है।
विज्ञापन

सूरज उर्फ सोनू पुत्र रनवीर सिंह निवासी बरसौली सोमवार को गांव के बाहर ईंट भट्ठा की तरफ जा रहा था। तभी कुछ अज्ञात लोगों ने उस पर तमंचे से फायरिंग कर दी। सूरज छिपने के लिए भट्ठे की तरफ भागा, लेकिन हमलावरों ने उसको गोली मार दी और फरार हो गए। घटनास्थल से करीब 500 मीटर की दूरी पर जरैरा पुलिस चौकी है। थानाध्यक्ष मृदुल कुमार सिंह ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। घटना पूरी तरह से संदिग्ध प्रतीत हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें