फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : आवास के लिए नौ अक्तूबर से कर सकेंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आसरा योजना के तहत आवासों के आवंटन के लिए प्रशासन ने पहल शुरू कर दी है। जिला नगरीय विकास अभिकरण की ओर से नगर पालिका परिषद में नौ व 10 अक्तूबर को शिविर लगाकर आवेदन लिए जाएंगे।
परियोजना अधिकारी जिला नगरीय विकास अभिकरण अनुपम गर्ग ने बताया है कि जिला नगरीय विकास अभिकरण द्वारा संचालित आसरा आवास योजना के अंतर्गत आवास आवंटन के लिए आवेदन पत्र नौ व 10 अक्टूबर को लिए जाएंगे। इसके लिए नगर पालिका परिषद में शिविर लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि अब 70 आवेदन आए हुए थे। इसमें से 25 आवेदनकर्ता पात्र पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

34 आवास आवंटन किए जाने हैं। उन्होंने बताया कि अल्पसंख्यक बाहुल्य व मलिन बस्तियों में रहने वाले अल्प आय मेहनतकश परिवार जिनके पास आवासीय आवास का अभाव हो, आवेदक की आय छह हजार रुपये प्रतिमाह से अधिक न और शहरी क्षेत्र का रहने वाला हो आवेदन कर सकता है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें