फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बेटी दिवस पर किया कन्याओं का पूजन

विज्ञापन
हाथरस : बेटी दिवस पर कन्याओं का पूजन करतीं महिलाएं। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

बेटी दिवस के मौके पर रविवार को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की भाजपा बृज क्षेत्र की सह संयोजक शालिनी पाठक व जिला संयोजक डॉ.ऊषा पाठक ने कन्या पूजन किया।
शालिनी पाठक ने कहा कि बेटा भाग्यशाली लोगों को पैदा होते हैं। जो माता-पिता सौभाग्यशाली होते हैं, उनके घर में बेटी जन्म लेती है। आज जो मां-बाप बेटियों को बोझ समझते हैं, उन्हें यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि बेटों की तरह बेटियों को भी आगे बढ़ाया जाए तो वह भी अपने मां बाप का ही नहीं पूरे देश का नाम रोशन कर सकती हैं। जिला संयोजक डॉ. उषा पाठक ने कहा कि आज उर्वशी सेंगर ने अपनी मेहनत से हाथरस जिले का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

इस मौके पर विधि पाराशर, तोशिका, हिताक्षी, खुशी ,तन्वी सारिका जैन आदि थीं। भाजपा महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष सोनिया नारंग के नेतृत्व में नेहरू कॉलोनी, लेबर कालोनी, सुभाष कंपाउंड में घर-घर जाकर बेटियों का पूजन किया। इस मौके पर ज्योति, कमलेश, अंजू, आरती, काजल, वर्षा, अनीता, दीपिका आदि थीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें