फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : मंदिरों में होगी पूजा-अर्चना, गंगा नहाने जाएंगे श्रद्धालु

विज्ञापन
हाथरस : दिल्ली वाला मोहल्ला स्थित गंगा महारानी मंदिर। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

वैशाख शुक्ल पक्ष सप्तमी को पतित पावनी मां गंगा का प्राकट्योत्सव रविवार को जिले में धूमधाम से मनाया जाएगा। सुबह से देवालयों में भक्ति की बयार बहेगी। बड़ी संख्या में श्रद्धालु गंगा घाटों के लिए रवाना होंगे। शनिवार को देवालयों में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
पौराणिक मान्यता के अनुसार गंगा सप्तमी पर गंगा स्नान करने से मनुष्य के सभी पाप धुल जाते हैं। मोक्ष की प्राप्ति होती है। कई स्थानों पर जयंती के रूप में भी मनाया जाएगा। सप्तमी तिथि का आरंभ शनिवार को दोपहर दो बजकर 57 मिनट से शुरू होकर रविवार आठ मई शाम पांच बजे तक रहेगी। जो तिथि उदयकाल से होती है, वह पूरे दिन रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर के गुड़हाई बाजार स्थित गंगा महारानी मंदिर, शहर के चामड़ गेट स्थित राधारमणण मंदिर, रूई की मंडी स्थित कन्हैया जी मंदिर, किला परिसर स्थित दाऊजी मंदिर, आदि मंदिरों में आदि मंदिरों में सुबह विशेष पूजा-अर्चना होगी। भव्य शृंगार के साथ प्रसाद वितरण किया जाएगा। शहर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु राजघाट, सोरों, कछला आदि गंगा घाटों के लिए रवाना होंगे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें