फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पार्टी को मजबूत करने के लिए कर रहा हूं काम : शर्मा

विज्ञापन
केला फार्म में आयोजित स्वागत समारोह में प्रदेश उपाध्यक्ष एके शर्मा का स्वागत करते मुकुल उपाध्या - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व आईएएस एके शर्मा का कहना है कि जब से उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है, तब से वह लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। मेरा उद्देश्य है कि मैं लोगों के पास जाऊं और लोग मुझे पहचानें। लोग मेरा लगातार सम्मान कर रहे हैं और स्नेह दे रहे हैं।
उन्होंने कहा कि मैं भाजपा का अदना से कार्यकर्ता हूं। पार्टी को मजबूत करने के लिए जो भी हो रहा है, वह मैं कर रहा हूं। आने वाले चुनाव को लेकर भी मैं लोगों को सजग कर रहा हूं। पार्टी से जोड़ने के लिए प्रेरित कर रहा हूं। इस दौरान शहर से पहले बाईपास पर भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य, सांसद राजवीर दिलेर, नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा आदि भाजपाइयों ने एके शर्मा का जोशीला स्वागत किया।
विज्ञापन

शुरू से ही भाजपा कार्यकर्ताओं से आत्मीय संबंध रहा
भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और एमएलसी एके शर्मा का शहर में जोशीला स्वागत किया गया। केला फॉर्म हाउस में आयोजित स्वागत समारोह में शर्मा ने कहा कि मेरा शुरू से ही भाजपा के कार्यकर्ताओं से आत्मीय संबंध रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता अंदर से काफी मजबूत हैं।
उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी वर्ष 2001 में जब गुजरात के मुख्यमंत्री बने तो उनकी भी आईएएस अधिकारी के रूप में नियुक्ति हुई। उन पर काफी काम आता था। वहां आम जनता से जुड़ने का सौभाग्य मिला। उन्होंने कहा कि वह जिस जिले में भी जाते हैं। जिला अथवा नगर कार्यालय जरूर जाते हैं, लेकिन यहां सभी कार्यकर्ताओं से मिलकर काफी अच्छा लगा।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यक्रम में देरी से आने पर भी खेद जताया। इससे पहले उनका पूर्व एमएलसी मुकुल उपाध्याय, सदर विधायक हरीशंकर माहौर, आरडी शर्मा, मनीष राय, अमित बंसल, शहर अध्यक्ष शहर माहेश्वरी, अनुरोध शर्मा, संजय अग्रवाल, रामकुमार माहेश्वरी, धीरज जैन, हरीश सेंगर, भूपेंद्र कौशिक, पूनम शर्मा, राजकुमार चौहान, रूमी अग्रवाल, रजत अग्रवाल आदि थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें