संवाद न्यज एजेंसी, हाथरस।
शहर के रामलीला मैदान के निकट दो युवक आपस में भिड़ गए। उनके बीच मारपीट हुई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के दो लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
कोतवाली सदर इलाके के रामलीला मैदान में दो युवकों में देर रात को किसी बात को लेकर कहासुनी हुई। दोनों ही युवकों के पक्ष के लोग वहां पर आ गए और देखते ही देखते उनके बीच मारपीट होने लगी। मारपीट व हंगामा के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया।
लोग इधर-उधर भागने लगे। इतने में ही किसी ने पुलिस को सूचना दी। वहां पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस को देखकर कुछ लोग तो मौके से भाग गए। यहां से पुलिस ने दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया। दोनों पक्षों के लोग कोतवाली पहुंच गए। अब पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी है।