फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : अप्रैल से शुरू होगा शहर में बिजली ढांचा मजबूत करने का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले के लोगों के लिए राहत की खबर है। अप्रैल में बिजली ढांचा को मजबूत करने का काम शुरू हो जाएगा। नई लाइनें डाली जाएगी। मॉनीटरिंग की व्यवस्था दुरुस्त होगी। रिवेम्प स्कीम के तहत कार्यदायी संस्था ने भौतिक सत्यापन की शुरुआत कर दी है। जिले में बनने वाले सात बिजलीघरों के लिए जमीन तलाशी जा रही है, ताकि कार्य को जल्द से जल्द शुरू किया जा सके।
उल्लेखनीय है कि करीब दस साल पहले बिजली चोरी को रोकने के लिए शहर से देहात तक बंच कंडक्टर लाइन बिछाई गई। अब यह लाइन जर्जर हो गए है। आए दिन लाइनों में फॉल्ट के चलते लोगों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पाती है। इसके अलावा कुछ स्थानों पर ओवरलोडिंग की भी समस्या है। इसको ध्यान में रखते हुए बिजली ढांचे को मजबूत करने के लिए रिवेम्प स्कीम का क्रियान्वयन किया गया है। इस स्कीम के तहत नई बंच कंडक्टर लाइन बिछाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबस्टेशनों की क्षमता वृद्धि होगी। सभी उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर से लैस किया जाएगा। इसके अलावा जिले भर में 33/11 केवीए के सात नए बिजलीघरों का निर्माण होगा। अप्रैल से इस कार्य योजना पर अमल होना शुरू हो जाएगा। इस मामले में अधीक्षण अभियंता जगतराम का कहना है कि रिवेम्प के तहत अभी भौतिक सत्यापन कंपनी द्वारा किया जा रहा है। अप्रैल में काम शुरू होने की उम्मीद है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें