फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : पोस्टर में भव्या, कार्टूनिंग में डॉली ने मारी बाजी

विज्ञापन
हाथरस : पोस्टर प्रतियोगिता में शामिल छात्राएं। विज्ञप्ति - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

आरडी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में छात्रा कल्याण समिति के बैनर तले काव्य पाठ, पोस्टर और कार्टूनिंग प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें भव्या और डॉली ने बाजी मारी।
प्राचार्या प्रो. इंदु वार्ष्णेय के निर्देशन व प्रभारी छात्रा कल्याण समिति डॉ. रंजना गुप्ता के संयोजकत्व में बुधवार को काव्यपाठ (शीर्षक-साहित्यक कवियों की कविताएं), पोस्टर (शीर्षक-पर्यावरण संरक्षण एवं मतदाता जागरूकता), कार्टूनिंग (शीर्षक-राजनीतिक व्यक्तित्व) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें काफी छात्राएं शामिल हुईं।
विज्ञापन

पोस्टर प्रतियोगिता में भव्या शर्मा बीए प्रथम वर्ष ने प्रथम, द्वितीय स्थान पर सामूहिक रुप से खुशी वार्ष्णेय बीए द्वितीय वर्ष, कंचन बीए तृृतीय वर्ष रहीं। तृतीय स्थान पर दीक्षा बीए तृतीय वर्ष रहीं। यह प्रतियोगिता डॉ. रंजना सिंह, अतिमा भारद्वाज के संयोजकत्व में हुई। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान डॉली बीए द्वितीय वर्ष, द्वितीय स्थान पर भव्या बीए प्रथम वर्ष और तृतीय स्थान पर सामूहिक रूप से बीए तृतीय वर्ष की दीक्षा और प्रज्ञा खोकर रहीं। सांत्वना पुरस्कार आरती ढाकरा एमए फाइनल (शिक्षा शास्त्र) को दिया गया। प्रतियोगिता की संयोजक अमृता सिंह रहीं। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर प्रगति सिंह एमए प्रथम वर्ष (अंग्रेजी), द्वितीय स्थान पर तनु सारस्वत बीए तृतीय वर्ष, तृतीय स्थान पर मानवी पाराशर बीए तृतीय वर्ष और सांत्वना पुरस्कार एमए फाइनल (शिक्षाशास्त्र) की कीर्ति अग्निहोत्री को मिला।
विज्ञापन

प्रतियोगिता डॉ. मधु के संयोजकत्व में हुई। निर्णायक मंडल में पूर्व प्राचार्या डॉ. मीता कौशल, डॉ. लीना चौहान, डॉ. प्रतिभा अग्रवाल, पोस्टर प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. सुषमा यादव, डॉ. संगीता अरोड़ा, जगदीश कुमार और कार्टूनिंग के निर्णायक मंडल में डॉ. अनिल कुमार, डॉ. अमित भार्गव, डॉ. अरुण कुमार सिंह शामिल रहे। 20 दिसंबर को हुई निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान आरती ने प्राप्त किया। इस मौके पर संयोजक डॉ. रंजना गुप्ता, सह संयोजक डॉ रंजना सिंह, डॉ. अंजू आर्य, डॉ. रश्मि, समिति सदस्य डॉ. मधु, डॉ. ललितेश तिवारी, रंजना, अमृता सिंह, डॉ. शशि कुमारी, अतिमा भारद्वाज, डॉ. अनुपम भारद्वाज, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. अरुण कुमार सिंह, डॉ. प्रतिभा अग्रवाल, शिवानी जैन, शिक्षणेत्तर कर्मचारी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें