कस्बा के सिकतरा मार्ग पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एमएलसी व इत्र कारोबारी पंपी जैन के कारखाने पर शुक्रवार को आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा द्वारा की गई छापेमारी के दौरान क्षेत्र के बंद रहे इत्र कारखाने शनिवार को टीम के जाने के बाद संचालित होते नजर आए।
जब तक आयकर विभाग की टीम इत्र की फैक्टरी में मौजूद रही, तब तक कारोबारियों में खलबली मची रही। दहशत के चलते व्यापारियों के कारखाने बंद रहे थे। कारोबारी अपने लोगों के जरिये कारखाने के अंदर चल रही हलचल पर नजर बनाए रहे थे और पल-पल की जानकारी लेते रहे थे। संवाद