फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ट्रेन में चढ़ते समय गिरकर महिला गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
हाथरस : ट्रेन में चढ़ते समय गिरकर घायल हुई महिला। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार की दोपहर को ट्रेन में चढ़ते समय एक महिला का पैर फिसल गया। महिला ट्रेन के नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे उपचार के लिए पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया। वहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे अलीगढ़ रेफर कर दिया। इस दौरान ट्रेन को रेड सिग्नल देकर रुकवाया गया।
मोहल्ला नौखेल निवासी गुड़िया पत्नी हबीब एटा जिले के सहावर जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इस दौरान मथुरा की ओर से ट्रेन आकर प्लेटफार्म पर रुकी। महिला ट्रेन में चढ़ने लगी। अचानक ट्रेन चल पड़ी। धक्का-मुक्की में महिला का पैर फिसल गया। इस कारण उसके पैर ट्रेन की चपेट में आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लेटफॉम पर मौजूद लोगों ने पुलिस की मदद से महिला को तत्काल पकड़ लिया और किसी तरह खींचकर निकाल। तब तक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। तत्काल ट्रेन को रुकवाया गया। महिला को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया गया। वहां से प्राथमिक उपचार देने के बाद महिला को उपचार के लिए अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। कुछ देर रुकने के बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हो गई। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें