फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी, भतीजे की मौत, चाचा जख्मी

विज्ञापन
हाथरस : मृत अंकुश कुमार का फाइल फोटो। - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिकंदराराऊ (हाथरस)
विज्ञापन

नगर के जीटी रोड पर ईदगाह मोड़ के पास शुक्रवार की शाम करीब छह बजे बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार भतीजे की मौत हो गई, जबकि उसके चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर काफी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर भाग गया।
शुक्रवार की शाम को गांव देवर पनाखर निवासी राहुल पुत्र रुस्तम सिंह अपने 21 वर्षीय भतीजे अंकुश पुत्र दिनेश कुमार के साथ बाइक से एटा जिले के सकीट से दवा लेकर आ रहे थे। जैसे ही बाइक ईदगाह मोड़ पर पहुंची, वैसे ही पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अंकुश की मौके पर ही मौत हो गई और राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर काफी भीड़ जुट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने घायल राहुल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर कोतवाली पहुंचा। हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मृतक के परिजन भी सीएचसी पहुंच गए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें