फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : आग में झुलसी महिला की दिल्ली में इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र के गांव चिंतापुर में रसोई गैस सिलिंडर में आग लगने के बाद हुए जोरदार धमाके में मां-बेटा बुरी तरह से झुलस गए थे। महिला और उसके दो साल के मासूम बेटे को गंभीर जिला अस्पताल से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया था। जहां से उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया।
सोमवार को महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। गांव चिंतापुर में में 15 मार्च की सुबह करीब चार बजे सत्यपाल सिंह की पत्नी पिंकी अपने दो साल के बच्चे के लिए गैस पर दूध गरम करने के लिए गई थी। जैसे ही उसने चूल्हे को चालू किया एकाएक पूरी रसोई में आग लग गई और जोरदार धमाका हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पिंकी और उसका दो साल का मासूम गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां से अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। अलीगढ़ से पिंकी को परिवार के लोग गंभीर हालत में उपचार के लिए दिल्ली ले गए, जहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें