फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त गिरने से महिला हुई घायल

विज्ञापन
हाथरस: ट्रेन से गिरकर घायल हुई महिला का जिला अस्पताल में होता उपचार। - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त गिरने से महिला हुई घायल
विज्ञापन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। चलती ट्रेन में चढ़ते वक्त कासगंज जिले की महिला गिर कर घायल हो गई। उसे जख्मी हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जनपद कासगंज के थाना अमापुर क्षेत्र के गांव सुजरई निवासी मुन्नी पत्नी रामावतार दिल्ली अपने रिश्तेदारी में शादी में शामिल होने गईं थी।
वह अपनी भाभी और अन्य लोगों के साथ दिल्ली से आने वाली ट्रेन से हाथरस जंक्शन रेलवे स्टेशन पहुंचीं। यहां से उन्हें हाथरस रोड स्टेशन से कासगंज के लिए ट्रेन पकड़नी थी। दोपहर एक बजे वाली ट्रेन में चढ़ते वक्त पैर फिसल गया, जिससे मुन्नी गिरकर घायल हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह देख उसकी भाभी व अन्य लोग ट्रेन से उतर गए और फिर घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हाथरस जंक्शन में ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल भेजा गया। महिला की हालत को देखते हुए उनको अलीगढ़ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें