फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : चलती एंबुलेंस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म

विज्ञापन
हाथरस : महिला ने एंबुलेंस में ही बच्चे को जन्म दिया। संवाद - फोटो : SIKANDHRA RAHU
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली के गांव नीजरा निवासी महिला ने प्रसव के लिए स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर आते समय रास्ते में ही एंबुलेंस में बच्चे को जन्म दे दिया। सीएचसी पर डॉक्टरों ने मां और बच्चे का स्वास्थ्य परीक्षण किया और दोनों को स्वस्थ पाया।
विज्ञापन

बाजीदपुर इलाके के गांव नीजरा निवासी महिला पूजा पत्नी संजय को बृहस्पतिवार की सुबह प्रसव पीड़ा हुई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस उसे लेकर सीएचसी आ रही थी कि रास्ते में अगसौली के पास महिला ने बच्चे को जन्म दे दिया। गाड़ी में मौजूद ईएमटी महावीर ने मामलेे को संभाल लिया। एंबुलेस में बच्चा होने की लगातार सूचनाएं मिल रही हैं। एंबुलेंस में महिला के प्रसव का यह चौथा मामला है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें