फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : सीएम की पहल से जिलेवासियों को मिलेगी बिजली की ट्रिपिंग से राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मुख्यमंत्री द्वारा बिजली की ट्रिपिंग पर अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की घोषणा करने के बाद स्थानीय बिजली अधिकारियों में भी खलबली मच गई है। विभागीय अधिकारी अब सबस्टेशन वार बिजली आपूर्ति पर नजर रख रहे हैं। अवर अभियंताओं को भी र्निेश दिए गए हैं कि वह रात में पेट्रोलिंग कर बिजली की समस्याओं का निदान कराएं, ताकि लोगों को पर्याप्त बिजली मिल सके।
उल्लेखनीय है कि शहर और देहात में 65 बिजलीघरों के जरिये जिले के 2.60 लाख उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति मिलती है। गर्मी बढ़ने के साथ बिजली सिस्टम ओवरलोड हो रहा है। लाइनों में बार-बार ट्रपिंग की समस्या आ रही है। इस कारण जिले के लोगों को पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है। इसकी शिकायत शासन तक भी पहुंचने लगी हैं।
विज्ञापन

सीएम ने खुद बिजली अफसरों की क्लास लेना शुरू कर दिया है। सीएम ने कहा है कि अनावश्यक बिजली कटौती होने पर अफसरों पर कार्रवाई की जाएगी। सीएम की चेतावनी के बाद स्थानीय विभागीय अधिकारी भी हरकत में आ गए हैं। वह खुद क्षेत्र में भ्रमण करके आपूर्ति के इंतजामों को देख रहे हैं, जिससे लोगों को पर्याप्त बिजली मिलने की उम्मीद जागी है।
बिजली संकट दूर होने की आस
हाथरस। बिजली अफसरों ने बीते दिनों मुख्य अभियंता को जिलेभर में करीब 38 किलोमीटर बंच कंडक्टर लाइन एक दर्जन से अधिक ट्रांसफार्मरों की क्षमतावृद्धि के लिए सामान उपलब्ध कराने की मांग की है। सीएम की चेतावनी के बाद उम्मीद है कि विभाग को विद्युत सुधार के कार्यों के लिए जल्द सामान उपलब्ध हो जाएगा।
सीएम ने लोगों की समस्या को ध्यान में रखते हुए बिजली आपूर्ति सुचारु रखने के लिए अच्छा फैसला किया है। इससे चिलचिलाती गर्मी में लोगों को काफी राहत मिलेगी। पर्याप्त बिजली मिलने से लोग जरूरी कामकाज भी कर सकेंगे।
विज्ञापन

-धीरज वर्मा, उपभोक्ता
गर्मी बढ़ने के साथ बिजली बहुत जा रही है। बार-बार बिजली जाने से कामकाज भी प्रभावित होता है। सीएम ने बिजली की अनावश्यक कटौती पर रोक लगाने का अच्छा फैसला लिया है।
-विवेक शर्मा, उपभोक्ता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें