फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : ग्राम पंचायत को आदर्श बनाएंगे, खारे पानी की समस्या दूर कराएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

ग्राम पंचायत तसींगा को आदर्श ग्राम पंचायत बनाने का प्रयास किया जाएगा। ग्राम पंचायत के सभी गांवों में खारे पानी की समस्या को दूर कराया जाएगा। पानी की बंद पड़ी टंकी को चालू कराया जाएगा। पोखरों की सफाई करवाकर जनता को गंदे पानी के भराव और ऊबड़-खाबड़ सड़कों की समस्या से भी मुक्ति दिलाई जाएगी।
यह दावा ग्राम पंचायत तसींगा की ग्राम प्रधान सुनीता देवी ने किया है। ग्राम प्रधान ने बताया कि खेलों के लिए स्टेडियम का निर्माण, स्थायी गोशाला का निर्माण भी ग्राम पंचायत में प्राथमिकता पर कराया जाएगा। ग्राम पंचायत के गांव मजरों में कच्चे परिक्रमा मार्गों को पक्का कराया जाएगा। इससे ग्रामीणों को आवागमन में काफी सुविधा मिल सकेगी।
विज्ञापन

प्राथमिकता के आधार पर सभी गांव में नाली खड़ंजों का निर्माण कराया जाएगा, जिससे ऊबड़-खाबड़ रास्तों से ग्रामीणों को राहत मिलेगी तो वहीं आवागमन भी सुगम होगा। पानी की निकासी और ओवरफ्लो हो चुकी पोखरों की सफाई कराई जाएगी, जिससे लोगों को गली-मोहल्लों व रास्तों में पानी भरने की समस्या से निजात मिल जाएगी।
ग्राम प्रधान ने बताया कि शासन की योजनाओं को पंचायत के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। पूरी पंचायत में नियमित रूप से सफाई कराई जाएगी। प्राथमिक विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं को बढ़ावा दिए जाने पर भी पूरा जोर रहेगा। खराब हो चुके हैंडपंपों की मरम्मत कराई जाएगी। प्राथमिकता पर नए हैंडपंपों की बोरिंग कराई जाएगी। जनता से किए गए सभी वादों को एक एक कर पूरा किया जाएगा।
खासियत
ग्राम पंचायत की आबादी करीब 15000 है
ग्राम पंचायत में वोटरों की संख्या 9000 है
दो इंटर कॉलेज हैं और सात प्राइमरी विद्यालय हैं।
पंचायतघर का भी निर्माण हो चुका है।
ग्राम पंचायत में तसींगा, नीति निवास, वनगढ़, गढ़, गढ़ी अंता, बहेरा, सिंदूरा, सिर्कुरा, भिडोरा, नगला गूलर, गढ़ी भगता, नगला गिजौली मजरे शामिल हैं।
ये हैं समस्याएं
ग्राम पंचायत में पानी की टंकी बनी हुई है, लेकिन चालू नहीं है। यहां की जनता इस टंकी को सुचारु कराए जाने की मांग कर रही है। पूरी पंचायत में सबसे अधिक खारे पानी की समस्या है। नाली खड़ंजों की हालत भी खस्ता है। ग्राम पंचायत में बरातघर नहीं है। कोई स्वास्थ्य केंद्र भी नहीं है।
विज्ञापन

इंटर पास हैं ग्राम प्रधान
ग्राम प्रधान सुनीता देवी इंटर पास हैं। पहली बार ग्राम प्रधान पद पर निर्वाचित हुई हैं। प्रधान पति श्यामवीर सिंह ने बताया कि उनके व उनकी पत्नी के जनता की सेवा करने के इरादे बुलंद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें