फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : विधवा मां, बेटा कलेक्ट्रेट में भूख हड़ताल पर बैठे

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर में विधवा महिला व उसके पुत्र ने आवंटित भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ कोई कार्रवाई न होने को लेकर भूख हड़ताल की। क्षेत्रीय लेखपाल व कानूनगो पर कब्जाधारियों से मिली भगत का आरोप लगाया।
पुष्पा देवी ने कहा कि उनको नाई नगला ताहर पर तहसील सिकंदराराऊ में गाटा संख्या 5791 रकवा 0.500 हेक्टेयर कृषि भूमि का आवंटन हुआ था। इस पर वह वष 2012 से काबिज थीं। पति की मृत्यु के बाद गांव के कुछ लोगों ने दबंगई के बल पर वर्ष 2020 से कब्जा करना शुरू कर दिया। कई बार शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह लोग क्षेत्रीय लेखपाल व कानूनगो की मिलीभगत से उनकी भूमि पर अवैध निर्माण कर रहे हैं। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है, जिससे दबंग अतिक्रमणकारियों का मनोबल बढ़ रहा है। पुष्पा देवी ने कहा है कि मेरे इकलौते पुत्र को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने कहा है कि उनके जीवन यापन का एकमात्र सहारा खेती है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि उनकी कब्जे वाली भूमि को कब्जा मुक्त कर दिलाई जाए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें