फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : बारिश से शहर में हुआ जलभराव, बिजली आपूर्ति ठप

विज्ञापन
चावड़ गेट से चूनावाला डंडा रोड पर जलभराव से निकलती कार। संवाद - फोटो : HATHRAS
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

मंगलवार को हुई बारिश से पूरे शहर में जलभराव हो गया। शहर से देहात तक बिजली सिस्टम भी फेल हो गया। इस कारण लोगों को कई घंटे बिना बिजली के रहना पड़ा। लोगों को मुश्किलों से जूझना पड़ा। हालांकि, बारिश होने से लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली।
जिले में कई दिनों से बारिश से आसार हो रहे थे लेकिन बारिश नहीं हो रही थी। लोग उमस भरी गर्मी से परेशान थे। मंगलवार की सुबह से अन्य दिनों की अपेक्षा धूप हल्की थी। दोपहर में बादल छाने के बाद एक बजे के करीब जमकर बारिश हुई।
विज्ञापन

बारिश के चलते शहर के लाला का नगला, श्रीनगर, रमनपुर, श्रीनगर, तरफरा रोड, चामड़ गेट, चूना वाला डंडा, जलेसर रोड के अलावा कई सरकारी दफ्तरों के परिसर में पानी भर गया। शाम को बारिश तो थम गई लेकिन जलभराव से लोग परेशान रहे। वहीं शहर के गिजरौली, ओढ़पुरा, वाटरवर्क्स, कांशीराम टाउनशिप, व देहात के सलेमपुर महौ, नगला रति, मुरसान, चंदपा सबस्टेशन से निकलने वाले विद्युत फीडरों की लाइनों में फॉल्ट हो गया।
विज्ञापन

इस कारण लोगों को दोपहर से शाम तक बिना बिजली के रहना पड़ा। लोग बिना बिजली के जरूरी कामकाज नहीं कर सके। घरों में लगे विद्युत उपकरण शोपीस बने रहे। कल कारखानों में मशीनें थमी रही। लोग बिजली आने का इंतजार करते रहे। विभागीय कर्मी आपूर्ति को सुचारु करने में जुटे रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें