फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: 10 सालों में सबसे अधिक गर्म रहा हाथरस.. पारा 44 डिग्री के करीब पहुंचा

विज्ञापन
शहर के बाजारों में पसरा सन्नाटा। संवाद
विज्ञापन
भीषण गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को जिले में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। इससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले 10 वर्षों में 17 मई के दिन इतनी अधिक गर्मी पहली बार दर्ज की गई है। सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को घरों में रहने को मजबूर कर दिया।
विज्ञापन



तापमान बढ़ने का सीधा असर शहर के बाजारों पर देखने को मिला। दोपहर 12 से शाम चार बजे तक मुख्य बाजारों और प्रमुख सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। आम दिनों में जहां बाजारों में चहल-पहल रहती है, वहां रविवार को गर्मी के कारण ग्राहक नदारद दिखे।

दुकानदारों का कहना है कि कारोबार पर इसका गहरा असर पड़ा है। बिक्री 50 फीसदी से भी कम रह गई। शहर के बड़े शोरूमों और प्रतिष्ठानों में भी ग्राहकों की संख्या कम रही। लोग केवल जरूरी काम से ही घरों से बाहर निकलते दिखाई दिए। गर्म हवाओं और तेज धूप के कारण सड़कों पर आवाजाही भी काफी कम रही।
विज्ञापन





चिकित्सक भी दे रहे गर्मी से बचने की सलाह

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजीव रॉय ने लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर न निकलने, अधिक पानी पीने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी है। जिला समन्वयक आपदा लेखराज के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है, जिससे गर्मी का असर और तेज होने की संभावना है। माना जा रहा है कि यदि तापमान में इसी तरह बढ़ोतरी जारी रही तो आने वाले दिनों में लू जैसी स्थिति बन सकती है। प्रशासन ने भी लोगों से सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से धूप में बाहर निकलने से बचने की अपील की है।





उल्टी-दस्त व पेट दर्द के मरीजों की बढ़ी संख्या

रविवार को शहर के बागला हॉस्पिटल की इमरजेंसी में गर्मी के कारण पेट दर्द, उल्टी-दस्त के करीब 18 मरीज पहुंचे। इसमें से नौ मरीजों को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। बेड कम पड़ने के कारण इन्हें पहले बेंच पर लिटाया फिर बाद में वार्ड में शिफ्ट किया गया।
विज्ञापन





पिछले 10 सालों की स्थिति

वर्ष


अधिकतम पारा
न्यूनतम पारा

17 मई 2026

43. 6 डिग्री

30 डिग्री

17 मई 2025

38.5 डिग्री

28.6 डिग्री

17 मई 2024

42.6 डिग्री

24.0 डिग्री

17 मई 2023

41.0 डिग्री

24.6 डिग्री

17 मई 2022

43.0 डिग्री

23.6 डिग्री

17 मई 2021

34.8 डिग्री

29.6 डिग्री

17 मई 2020

41.0 डिग्री

22.8 डिग्री

17 मई 2019

39.8 डिग्री

23.4 डिग्री

17 मई 2018

41.4 डिग्री

27.8 डिग्री


17 मई 2017

35.0 डिग्री

29.8 डिग्री
तापमान डिग्री सेल्सियस में

शहर के बाजारों में पसरा सन्नाटा। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें