फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: जैव विविधता संबंधी कार्य न करने पर पंचायत सचिवों को चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
जैव विविधता में काम नहीं करने पर सचिवों को चेतावनी
विज्ञापन

135 ग्राम पंचायतों में नहीं खुले खाते, डीपीआरओ ने जताई नाराजगी
शासन स्तर से जैव विविधता रजिस्टर बनाने, खाते खोलने के दिए गए थे निर्देश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। शासन स्तर से प्रत्येक ग्राम पंचायत में जैव विविधता रजिस्टर बनाए जाने के साथ साथ ग्राम पंचायत बार खाते खोलने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस क्रम में अभी तक जिले की 130 ग्राम पंचायतों में जैव विविधता खाते नहीं खोले गए हैं। इन ग्राम पंचायतों में जैव विविधता रजिस्टर भी नहीं बनाए गए हैं। इस पर डीपीआरओ ने नाराजगी व्यक्त करते हुए इन ग्राम पंचायतों के पंचायत सचिवों को चेतावनी जारी की है। उन्होंने कहा है कि तीन फरवरी तक खाते नहीं खुलने की स्थिति में कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
शासन स्तर ग्राम पंचायतों जैव विविधता रजिस्टर बनाए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस रजिस्टर में ग्राम पंचायत की फसल, गोवंश, जनसंख्या, वोटर, शिक्षित, अशिक्षित लोगों की संख्या आदि की डिटेल अंकित की जाएगी। इस रजिस्टर में ग्राम पंचायत की सभी बिंदुवार ब्योरा अंकित किया जाएगा। शासन स्तर से प्रारूप भेजा गया है। इस आधार पर रजिस्टर बनाने के लिए डीपीआरओ ने सभी पंचायत सचिवों को निर्देश जारी किए हैं। शासन ने ग्राम पंचायतों में जैव विविधता खाते खोलने के निर्देश भी जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हैरानी की बात है कि इसके बावजूद अभी तक जिले की 130 ग्राम पंचायतों ने खाते नहीं खोले हैं। इन ग्राम पंचायतों के सचिवों को डीपीआरओ ने चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि तीन फरवरी तक खाते नहीं खुलने की स्थिति में सभी पंचायत सचिवों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जैव विविधता खाते खुलने की रिपोर्ट शासन को भी दी जानी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें