फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: तीन ग्राम पंचायतों के बाशिंदे नहीं बन सकेंगे -नागरिक-

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन ग्राम पंचायतों के बाशिंदे नहीं आएंगे नगर पालिका सीमा में
विज्ञापन

ग्राम पंचायत दयालपुर, नगला गजुआ, नगला नंदू की आबादी वाली भूमि नहीं आई सीमा विस्तार में
नगर पालिका के सीमा विस्तार में इन ग्राम पंचायतों की केवल कृषि भूमि ही हुई शामिल
इन तीनों ग्राम पंचायतों में इस बार भी होगा ग्राम प्रधान का चुनाव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। नगर पालिका हाथरस क्षेत्र की सीमा विस्तार में अब तीन ग्राम पंचायतों के बाशिंदे शामिल नहीं हो सकेंगे। इन ग्राम पंचायतों की केवल कृषि भूमि ही नगर पालिका की सीमा शामिल होगी। इस संबंध में पंचायतराज विभाग ने शासन को अपनी रिपोर्ट भेज दी है।
शासन स्तर से नगर पालिका परिषद हाथरस का सीमा विस्तार किया गया है। इस सीमा विस्तार में 15 ग्राम पंचायतें शामिल की गई थीं। इन ग्राम पंचायतों के गाटा संख्या आने के बाद पंचायतराज विभाग ने गाटा संख्या के आधार पर भूमि का चिह्नांकन शुरू किया। इस चिह्नांकन में सामने आया है कि ग्राम पंचायत दयालपुर, नगला गजुआ और नगला नंदू की आबादी वाली भूमि सीमा विस्तार में शामिल नहीं हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन ग्राम पंचायतों की मात्र कृषि भूमि ही सीमा विस्तार की जद में आ रही है। इन ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधान का ही चुनाव होगा। इस संबंध में पंचायतराज विभाग ने अपनी रिपोर्ट शासन को भेज दी है। डीपीआरओ बनवारी सिंह ने बताया कि तीनों ग्राम पंचायतों की आबादी पंचायतराज विभाग की सीमा में ही रहेगी। कृषि भूमि नगर पालिका क्षेत्र में जा रही है। इस बारे में शासन को भी रिपोर्ट दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें