फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस : वृहद पौधरोपण की तिथि का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में जुलाई माह में होने वाले वृहद पौधरोपण की तिथि अभी तक शासन स्तर से तय नहीं हो सकी है। वन विभाग के अधिकारी तिथि तय होने का इंतजार कर रहे हैं। जैसे ही तिथि तय होगी, वैसे ही पौधरोपण की प्रक्रिया को और तेजी दी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार हरियाली पर खासा ध्यान दे रही है। साल-दर-साल पौधरोपण के लक्ष्य को बढ़ाया जाता है। पिछले साल जिले में 18 लाख पौधे लगाए गए थे। इस बार पौधरोपण का लक्ष्य 22 लाख तय किया गया है। इस लक्ष्य को 23 विभागों द्वारा मिलकर पूरा किया जाएगा। पौधरोपण के लिए वन विभाग ने गड्ढों की खोदाई का काम पूरा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि अन्य विभागों ने कोरोना काल के चलते अभी तक गड्ढों की खोदाई के काम को मूर्त रूप नहीं दिया है। अब वन विभाग के अधिकारियों की नजर शासन तय होने वाली तिथि पर टिकी हुई है। डीएफओ वीके सिंह का कहना है कि पौधरोपण की तैयारी चल रही है। हालांकि अभी शासन स्तर से पौधरोपण की तिथि तय होने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें